Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

NHM कर्मचारियों के हड़ताल के 30 दिन पूरे : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के 30 दिन पूरे

NHM कर्मचारियों के हड़ताल के 30 दिन पूरे : स्वास्थ्य सचिव और सी एम एच ओ का अल्टीमेटम कर्मचारियों पर रहा बेअसर

NHM कर्मचारियों के हड़ताल के 30 दिन पूरे : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के 30 दिन पूरे

बिलासपुर। राष्ट्रीय् स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी अपनी १० सूत्रीय मांगों को लेकर ३० दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैँ, सोमवार शाम तक स्वास्थ्य सचिव ने सभी सी एम एच ओ को निर्देश जारी किया गया कि १६ सितम्बर को कार्यालयीन् समय पर ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार सेवा से पृथक करने की कार्यवाही करें, उक्त निर्देश के परिपालन मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर द्वारा भी सभी हड़ताली कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने हेतु अल्टीमेटम दिया गया है, जिसके बाद भी कोई कर्मचारी ज्वाइन नहीं कर रहे हैँ, सभी कर्मचारी हड़ताल मे बने हुए हैँ। (NHM कर्मचारियों के हड़ताल के 30 दिन पूरे)  कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन की किसी भी कार्यवाही का उन पर कोई असर नहीं होगा। चाहे उन्हे बर्खास्त भी कर दिया जाये, वे एकजुट होकर हड़ताल मे रहेंगे। संगठन् द्वारा नारे लगाए जा रहे हैँ- “दमन के आगे नहीं झुकेंगे, दमन किया तो और लड़ेंगे।”

NHM कर्मचारियों के हड़ताल के 30 दिन पूरे : स्वास्थ्य सचिव और सी एम एच ओ का अल्टीमेटम कर्मचारियों पर रहा बेअसर

ज्ञात हो की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल विगत १८ अगस्त से जारी है। स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी लगातार हड़ताल स्थल पर शासन का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैँ, चाहे दिन भर की बारिश हो या तेज उमस कर्मचारियों का जोश और उत्साह कम नहीं हो रहा है। नियमितीकरण के नारे और भाषण के साथ शासन के विरुद्ध आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा है।कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री श्याम मोहन दुबे ने बताया कि सरकार यदि संगठन की नियमितीकरण और ग्रेड पे सम्बन्धित मांग को पुरा नहीं करती है तो नियमिती करण तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के लगातार हड़ताल के चलते जिला अस्पताल, सभी पी एच सी , सी एच सी , हेल्थ सब सेंटर मेंटल हॉस्पिटल, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के कार्य ठप्प पड़ गये हैँ

बर्खास्तगी से डर नहीं, हड़ताल मे रहेंगे एकजुट : कर्मचारी संगठन, बिलासपुर

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी विगत १८ अगस्त से हड़ताल पर हैँ, जिससे ज़िलें के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों मे स्वास्थ्य सुविधा बाधित हो रही है, जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय,CIMS चिकित्सालय, 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में संविदा में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी, जिला सलाहकार, जिला डेटा प्रबंधक, जिला डेटा सहायक,जिला अकाउंट मैनेजर, जिला अकाउंट सहायक, जिला चिकित्सालय के अंतर्गत NCD,DEIC,SNCU,NRC,TB,RMNCH, Blindness, Tobacco Program,HDU, स्टाफ, सी एच ओ, ए.एन. एम. , सेकेंड ए. एन. एम.,नर्स,डेंटिस्ट,फिजियोथेरेपिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर,के समस्त संविदा स्टाफ, मानसिक चिकित्सालय के मनो चिकित्सक, काउंसलर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, सचिवीय सहायक,वार्ड अटेंडेंट समस्त संविदा स्टाफ,समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक,आर.एम.ए., विकास खंड अकाउंट मेनेजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, ए एन एम, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेक्रेटरियल असिस्टेंट, एड्स विभाग के समस्त कर्मचारी, NCD, TB के समस्त कर्मचारी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के समस्त स्टाफ एवं अन्य चिकित्सकीय स्टाफ के साथ-साथ कार्यालय के स्टाफ हड़ताल में होने के कारण अधिकन्श् स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही, जिसमे- समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों- मलेरिया, टी बी, टीका करण, महामारी आदि की दैनिक रिपोर्टिंग, जन्म मृत्यु पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र, महतारी प्रसव,अस्पतालों मे ओ पी डी सेवा, शल्य क्रिया, आपातकालीन सेवाएं मुख्य रूप से बाधित हो रहा है, एवं सीएचओ एवं anm के हड़ताल में जाने से ग्रामीण क्षेत्र के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर ( उप स्वास्थ केंद्र) पूर्ण रूप से बंद पाए गए, वर्तमान बरसात के मौसम मे सर्दी, खांसी, बुखार एवं उलटी दस्त के मरीजो की भीड़ रहती है। हड़ताल के चलते इन्हे ना तो समय पर उपचार मिल पा रहा है, और ना हि इनकी रिपोर्टिंग नही हो पा रही है, जिसके कारण आम जनता को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है.

आज के हड़ताल मे जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष जीवन महंत, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रितुराज शर्मा, सचिव प्रमोद पटेल, राधेश्याम सूर्यवंशी, डा अभिषेक पवार, अमित स्कोट, डा. राजेश पटेल, राकेश अंगुरिया, दीपक यादव, सचिन कुमार संजय सिंह , सतीश चौहान , यशपाल नेताम , बी. रमेश जी , रोशन साहू, रोहित श्रीवास ऋषिकेश गुप्ता, डा सुखनन्दन, माखन, डॉ अभिषेक बीबे, हरिश पटेल, नीरज शुक्ला, रोशन साहू, प्रमोद पटेल, सूरज मनहर, रोहित श्रीवास, हिमराज, डा अनुपम, आशीष सिंह, पवन केवट, संजय वर्मा, अश्वन देवांगन, सतीश वस्त्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

* महिला विंग से अध्यक्ष अजीता पांडेय, उपाध्यक्ष, डॉ सिंड्रेला पाल, डा सोनम अग्रवाल, शहनाज़, हेमा, लक्ष्मी, वर्षा, मोनिका, डा नमिता, सुचित्रा, सिद्धि, इंदरसेनी, मनीषा, प्रभा पटेल, मंजुला यादव, कुसुम सिंह, मित्राणी चौधरी, सतरूपा, चंद्रेश, पूजा तिवारी, अनिता, अम्बेश्वरी, रूपवती मरावी, सुमन चंद्रा, नीता गौतम तखतपुर, पूजा यादव, कुमुदनी सिंग, ममता ध्रुव, नम्रता धुर्वे तखतपुर,अंजली वर्मा सिम्स , इंदु साहू, रिंकी सोनवानी,
सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई