GGU Admission Starts : केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया

GGU Admission Starts : ऑनलाइन पंजीयन की आखरी तारीख 25 जुलाई तक

GGU Admission Starts : केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया

बिलासपुर।  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। (GGU Admission Starts)  विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वे सभी विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में भाग लिया है। प्रवेश की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, काउंसलिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम प्रवेश जैसे चरण शामिल होंगे।

GGU Admission Starts : ऑनलाइन पंजीयन की आखरी तारीख 25 जुलाई तक

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है।पंजीयन प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद पहली मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। इसके पश्चात दूसरी मेरिट सूची 5 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसमें स्थान पाने वाले छात्र 6 से 10 अगस्त तक शुल्क जमा कर सकेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई