चैतन्य बघेल पांच दिन ED की रिमांड पर, कांग्रेस का प्रदर्श जारी….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। ईडी के अफसरों ने चैतन्य बघेल को न्यायालय में पेश किया। न्यायधीश ने चैतन्य बघेल को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेजा है। ईडी के अफसर चैतन्य से अब शराब घोटाले, महादेव एप और कोल घोटाले में लिए गए प्रोटेक्शन मनी की जानकारी लेंगे।

राधिका खेडा ने किया था ट्वीट

इस पर कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा – “जय जोहार बघेल कका, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, आगे-आगे देखिए होता है क्या। जिसने औरतों की आवाज़ कुचली और इंसाफ़ की चीखें अनसुनी की, अब वही कर्म दरवाज़ा खटखटा रहा है। पावर, पैसा और पद के नशे में लोग भूल जाते हैं कि कर्म माफ नहीं करता। अब हिसाब होगा।”

वहीं भूपेश बघेल ने भी इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है और हमें अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था। इसी वजह से भिलाई निवास पर साहेब ने ED भेज दी।”

https://youtu.be/dOObfuTasJA

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार उनके जन्मदिन पर ईडी भेजी गई थी और इस बार उनके बेटे के जन्मदिन पर। बघेल ने कहा- “मैं न झुकूंगा और न डरूंगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा जरूर उठेगा।”

ईडी की कार्रवाई और कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद राज्य की सियासत में हलचल मच गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button