फेनाइटोइन सोडियम इंजेक्शन के इस्तेमाल पर रोक, गोदाम में लौटाने के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन ने मिर्गी और सिर की चोट के बाद झटके रोकने के लिए दी जाने वाली फेनाइटोइन सोडियम इंजेक्शन के इस्तेमाल और वितरण पर रोक लगा दी है।

निगम के ड्रग स्टोर अफसर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि इस दवा को बनाने वाली कंपनी सिस्टोग्राम लैबोरेट्रीज लिमिटेड की सप्लाई की गई दवा पहले भी जांच में अमानक पाई गई थी, इसलिए उसके वितरण पर रोक लगा दी गई थी।

अब पूरी जांच के बाद भी इसे खराब ही पाया गया है। इसलिए सभी जगह से इस दवा को वापस मंगाकर गोदाम में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

यह दवा मिर्गी के मरीजों और सिर में चोट के बाद झटके आने पर दी जाती है। कई मरीजों को यह लंबे समय तक या जीवनभर लेनी पड़ती है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button