Mitanin News: मितानिनों ने सरकार के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 10 हजार वेतन और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग

Mitanin News: बिलासपुर। बिलासपुर की मितानिन कार्यकर्ताओं ने अपनी 16 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के नाम कलेक्टर को आवदेन दिया है। संघ के सदस्यो ने बताया कि वे 2003 से स्वास्थ्य सेवाओं में संस्था से जुड़कर प्रसव, टीकाकरण और महामारी नियंत्रण जैसे कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें मात्र प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जो कि मजदूरी के बराबर है और ना ही राशि समय पर मिलती है।

सदस्यो की मांग हैं कि मासिक वेतन को को 2200 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करे और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 2018 में किए गए वादों—जैसे दावा पत्र की राशि दोगुना करना और आकस्मिक मृत्यु पर 4 लाख रुपये बीमा को लागू करने की भी मांग की है। इसके अलावा रविवार को गैर-आपातकालीन कार्यक्रम न रखने और यूनिफार्म, स्टेशनरी, विश्राम गृह जैसी सुविधाएं देने की मांग भी की है। बिलासपुर की मितानिनों ने दावा पत्र जमा करने में प्रशासनिक समस्याओं की भी शिकायत की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई