डूबकर मौत: कोटा के औरापानी डेम में सन राइज देखने गए एक युवक की डूबने से मौत

नहाने की जिद्द को लेकर उतरा गहरे पानी में गहराई मे डूबा युवक,SDRF ने निकाला शव बाहर

​बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत औरापानी जलाशय घूमने गए एक युवक की (डूबकर मौत) गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी ऋषभ देव सिंह अपने 7 दोस्तों के साथ सुबह 3:30 बजे सन राइज़ देखने के लिए औरापानी पहुंचा था।इस दौरान ऋषभ ने जलाशय में नहाने की जिद की और पानी में उतर गया।

नहाने की जिद्द को लेकर उतरा गहरे पानी में गहराई मे डूबा युवक (डूबकर मौत)

ऋषभ ने पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और देखते ही देखते गहरे पानी में जाकर डूब गया। अपने साथी को डूबता देख वहां मौजूद दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और SDRF के गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद SDRF की टीम ने ऋषभ का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button