नई शुरुआत की प्रेरणा: नवरात्रि पर जेल पहुंचे कलेक्टर और एसपी, कैदियों को दी नई शुरुआत की प्रेरणा

गलतियों से सीखकर बेहतर भविष्य बनाने का संदेश, जेल में दिखा भक्ति और आत्मचिंतन का माहौल

नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर जेल में भक्ति, आस्था और आत्मचिंतन का माहौल देखने को मिला। (नई शुरुआत की प्रेरणा) इस मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह जेल पहुंचे। उन्होंने कैदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया अधिकारियों ने कैदियों को संदेश दिया कि जीवन में हुई गलतियों से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

जेल में दिखा भक्ति और आत्मचिंतन का माहौल (नई शुरुआत की प्रेरणा)

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना और आत्मचिंतन के इस पावन अवसर पर सभी को बेहतर जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लेना चाहिए। जेल से बाहर निकलने के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़कर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन बिताने का प्रयास करना चाहिए। कलेक्टर और एसपी ने कहा कि बीता हुआ कल चाहे जैसा भी रहा हो, लेकिन बेहतर भविष्य बनाने का संकल्प आज से लिया जा सकता है।

सकारात्मक सोच, अच्छे आचरण और आत्मविश्वास के साथ जीवन की दिशा बदली जा सकती है। इस आयोजन का उद्देश्य कैदियों के भीतर सुधार की भावना विकसित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान जेल अधीक्षक खोमेश मांडवी सहित जेल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button