गौ-तस्करी प्रयास: गौ-सेवकों की सतर्कता से मवेशी तस्करी का मामला आया सामने, कत्लखाने ले जाए जा रहे 9 मवेशियों को कराया गया मुक्त
वाहन चालक और एक अन्य आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया,

बिलासपुर में गौ-तस्करी की कोशिश को गौ-सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाकाम कर दिया। (गौ-तस्करी प्रयास) मवेशियों को मालवाहक वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही गौ-सेवकों ने पीछा कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्रवाई के दौरान 9 मवेशियों को भी बरामद किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
जबकि एक आरोपी मौके से फरार (गौ-तस्करी प्रयास)
पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर गौ-सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं को मवेशियों की तस्करी की सूचना मिली थी। बताया गया कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कछार जयरामनगर से अशोक लीलैंड माजदा वाहन में 9 भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही ग्राम महमंद निवासी गौ-सेवक पुष्पेंद्र चौबे और संगठन के अन्य कार्यकर्ता सक्रिय हुए और संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू कर दिया। लगातार पीछा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने तोरवा के ढेका इलाके में घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
वाहन रुकते ही उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वाहन में चालक आकाश नागर के साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान लच्छन यादव नाम का एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गौ-सेवकों ने बिना देर किए डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पकड़े गए दोनों आरोपियों, उत्तर प्रदेश पासिंग मालवाहक वाहन और उसमें लदे 9 मवेशियों को सुपुर्द कर दिया गया। गौ-सेवकों ने इस पूरे मामले में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।
फिलहाल तोरवा पुलिस ने मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।





