एकदिवसीय धरना: खाद संकट और बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बिल्हा में रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक की चेतावनी जनसमस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन होगा और तेज

बिल्हा में खाद की कमी, जर्जर सड़कें, पेयजल संकट और बिजली व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर (एकदिवसीय धरना) सोमवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिचरी बाजार में एकत्र हुए और रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।

बिल्हा में रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन (एकदिवसीय धरना)

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लंबे समय से बिल्हा क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है, सड़कें बदहाल हैं, कई गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है और बिजली आपूर्ति भी लगातार प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि सरकार आम जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button