ठगी: बिटकॉइन में निवेश के नाम पर महिला से 4 लाख की ठगी, 18 महीने में पैसा दोगुना करने का दिया था झांसा….
मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने मोबाइल बंद कर किया संपर्क खत्म,

बिलासपुर से ठगी को अंजाम देने वाला मामला सामने आया है। (ठगी) यहाँ क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर एक 62 वर्षीय गृहिणी को अपना शिकार बनाया गया है। आरोपी ने महिला को 18 महीने में रकम दोगुनी करने का ख्वाब दिखाया था, लेकिन ख्वाब पूरा होने के बजाय आरोपी ने कंपनी बंद होने का बहाना बनाकर महिला के 4 लाख रुपए हड़प लिए।
तोरवा पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला (ठगी)
”मामला बिलासपुर के हेमू नगर इलाके का है, जहाँ रहने वाली 62 वर्षीय आशा भागचंदानी ठगी का शिकार हुई हैं। पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2024 में उनकी मुलाकात व्यापार विहार स्थित उज्जीवन बैंक के बाहर गौरी शंकर दिवाकर नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने विश्वास में लेकर महिला को बिटकॉइन से जुड़ी ‘श्रीवर्स’ नामक कंपनी में निवेश करने का सुझाव दिया। आरोपी ने दावा किया कि यदि वे कंपनी में निवेश करती हैं, तो महज 18 महीने में उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी। आरोपी की बातों में आकर पीड़िता ने 27 जनवरी 2024 को अपने घर पर उसे बुलाया और ऑनलाइन माध्यम से 4 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए
तय समय सीमा पूरी होने पर जब पीड़िता ने अपने निवेश और मुनाफे के बारे में पूछा, तो आरोपी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि कंपनी बंद हो चुकी है और अब किसी का पैसा वापस नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया, जिससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़िता ने तोरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी गौरी शंकर दिवाकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की तलाश की जा रही है…





