कांग्रेस पदयात्रा : राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए
श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए

अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में (कांग्रेस पदयात्रा) बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार, 13 जुलाई को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। जिला कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए, जहां से हाथों में विरोध स्वरूप तख्तियां लेकर देवकीनंदन चौक तक पदयात्रा निकाली गई।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग (कांग्रेस पदयात्रा)
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। देवकीनंदन चौक पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर मामले की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि वित्तीय गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शिल्पी तिवारी विजय पांडे विजय केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





