शाखा बैठक : वंदे मातरम् मित्र मंडल की सातवीं शाखा का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल
विकसित भारत-2047' में सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका : तोखन साहू

बिलासपुर के शांति नगर में वंदे मातरम् मित्र मंडल की 257वीं (शाखा बैठक) साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन ने हिंदुत्व, राष्ट्र सेवा और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ अपनी सातवीं साप्ताहिक शाखा का शुभारंभ किया।
विकसित भारत-2047 लक्ष्य (शाखा बैठक)
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि हिंदुत्व केवल पहचान नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का विषय है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया कि संगठन सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है तथा अब बिलासपुर में इसकी सात शाखाएं संचालित होंगी। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने संगठन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को जनभागीदारी से ही साकार किया जा सकता है और ऐसे सामाजिक संगठन इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम का समापन संगठन गीत, शपथ और राष्ट्रगीत के साथ हुआ।





