Big Initiative: दिनेश मिरानिया की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगी RKC, टीएस सिंहदेव ने किया ऐलान

Big Initiative: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजकुमार कॉलेज प्रबंधन ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कारोबारी दिनेश मिरानिया की बेटी की पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राजकुमार कॉलेज प्रबंधन ने स्व. मिरानिया की बेटी की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव राजकुमार कॉलेज गवर्निंग बाडी के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया कि, दिनेश मिरानिया की बेटी की 12वीं तक पढ़ाई का खर्च आरकेसी उठाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शहीद दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, जो प्रदेश की सरकार की ओर से उनके लिए सम्मान का प्रतीक था। शहीद दिनेश मिरानिया की मृत्यु पर प्रदेश में शोक की लहर है, इस बीच एसा फैसला लेना उनके घर वालों को एक सहारा प्रदान कर रही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए रायपुर के शहीद दिनेश मिरानिया को 24 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई