kidnapping of railway employee: वसूली के लिए रेलवे कर्मचारी का अपहरण, 1 महिला सहित अन्य आरोपी गिरफ्तार

kidnapping of railway employee (बिलासपुर) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सूदखोरी की रकम वसूलने के लिए रेलवे कर्मचारी का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया गया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की इस घटना ने पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी को सकुशल छुड़ा लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं।

घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां रेलवे कर्मचारी अमीर अहमद को उधार की रकम वसूलने के लिए एक महिला और उसके गुर्गों ने अपहरण कर नयापारा इलाके के एक मकान में रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया। कर्मचारी ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी महिला और उसके साथी अपराधी प्रवृत्ति के हैं और पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

इस घटना से जुड़े ऑडियो क्लिप भी सामने आया है जो जांच के लिए अहम सबूत बन सकता है। सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई