नर्स हड़ताल: ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4800 करने की मांग, सिम्स की नर्सों ने खोला मोर्चा
नियमित भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू,

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। (नर्स हड़ताल) नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले नर्सों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। नर्सों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4800 करना और नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करना शामिल है।
नर्सों का कहना है कि वे पिछले आठ से दस वर्षों से अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगी।
मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी (नर्स हड़ताल)
वीओ – नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले सिम्स की नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलन कर रही नर्सों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें 2800 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 4800 रुपये करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उनका दावा है कि इस मांग को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन किए गए, यहां तक कि जेल जाने की स्थिति भी बनी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
नर्सों की दूसरी प्रमुख मांग नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की है। उनका कहना है कि सिम्स में वर्ष 2016 के बाद से नियमित भर्ती नहीं हुई है और इसके बाद भर्ती किए गए कई नर्सिंग कर्मचारियों को ठेका आधार पर काम करना पड़ रहा है। चार साल का नर्सिंग डिग्री कोर्स करने के बाद भी महज 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करने की मजबूरी को उन्होंने अपने पेशे और योग्यता के साथ अन्याय बताया है। नर्सिंग स्टाफ ने फिलहाल तीन दिन की हड़ताल शुरू की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन करने की चेतावनी दी गई है।





