दिनदहाड़े चोरी: सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 वारदातें उजागर

बिलासपुर के 9 और कोरबा के 1 मामले का खुलासा.......

बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। (दिनदहाड़े चोरी) कोटा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर और कोरबा जिले की चोरी की 10 वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और तीन वाहन जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खेती-किसानी के काम से ग्रामीणों के घरों से बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांजगीर जिले में पहले से 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है…

करीब 6 लाख के सोने-चांदी के जेवर, 1.30 लाख नकद और तीन वाहन जब्त, (दिनदहाड़े चोरी)

ग्रामीण इलाकों में दिन के समय सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू के नोडल अधिकारी सुदीप सरकार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र से विनोद कुमार वासुदेव, भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी और राज प्रजापति उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया।

 आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 19 आपराधिक मामले….

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोपहर के समय उन मकानों को निशाना बनाते थे, जहां ताला लगा होता था। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी के लिए लोगों के घर से बाहर निकलने के दौरान आरोपियों को चोरी का मौका मिल जाता था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बिलासपुर जिले की नौ और कोरबा जिले की एक चोरी की वारदात का खुलासा किया है..

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और 1,250 रुपये के सिक्के बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार, 1 लाख 50 हजार रुपये की बुलेट और 1 लाख रुपये की होंडा एसपी साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की रकम से वाहन खरीदे थे।

तीनों आरोपियों के खिलाफ जांजगीर जिले में पहले से 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने अन्य किन-किन क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। संयुक्त कार्रवाई के बाद ग्रामीण इलाकों में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह की 10 वारदातों का खुलासा हुआ है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button