महिला पर हमला: उधारी में सामान देने से इनकार पर भड़का युवक, दुकान संचालिका से मारपीट का आरोप…..

महिला के सिर, होंठ, गाल और पीठ में चोटें, सिम्स में चल रहा इलाज......

बिलासपुर के रतनपुर में उधारी को लेकर हुआ विवाद एक महिला के लिए दर्दनाक घटना में बदल गया। (महिला पर हमला) आरोप है कि दुकान में उधार सामान देने से मना करने पर एक युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज की और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में महिला को कई जगह चोटें आई हैं। घायल महिला का सिम्स में इलाज चल रहा है। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैँ…..

सिम्स में चल रहा इलाज (महिला पर हमला)

मामला रतनपुर के गांधीनगर का है, जहां निरूपा साहू दुकान चलाकर अपना काम करती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 10 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले में रहने वाला शिवा दुकान पर उधारी में सामान मांगने पहुंचा था। निरूपा साहू ने जब उधार सामान देने से इनकार किया, तो आरोपी कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। महिला ने दुकान से बाहर आकर उसे गाली देने से मना किया, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि शिवा ने डंडे से महिला पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, होंठ, गाल, पीठ और हाथ में चोटें आईं।

इतना ही नहीं, महिला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला का बेटा नरेंद्र साहू घर पहुंचा और अपनी मां से पूरी बात जानी। मौके पर मौजूद नंदकुमार साहू और गुलाब ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद नरेंद्र साहू ने रतनपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिवा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। घायल निरूपा साहू का सिम्स में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button