सड़क हादसा: नूतन चौक के पास सड़क हादसा, बुजुर्ग की गई जान….

ऑटो से उतरते समय तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर...

बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। (सड़क हादसा) ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास का है, जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सरकंडा निवासी धांधू कुर्मी ऑटो से उतर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बुजुर्ग की गई जान (सड़क हादसा)

अचानक हुई इस टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नूतन चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कूटी सवार की भूमिका को लेकर आगे की जानकारी सामने आना बाकी है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button