हिन्दू संगठन शिकायत: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, हिंदू समाज ने की जांच और कार्रवाई की मांग

गरबा और धार्मिक संस्कृति से जुड़ी पोस्ट पर आपत्ति, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने को लेकर (हिन्दू संगठन शिकायत) हिंदू समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है… शिकायत में Shifa Mathews नामक महिला के सोशल मीडिया अकाउंट का हवाला दिया गया है, जो खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताती हैं… शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अकाउंट पर गरबा और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिन्हें समाज के एक वर्ग द्वारा आपत्तिजनक माना जा रहा है…

सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग (हिन्दू संगठन शिकायत)

शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया प्रोफाइल पर गरबा से संबंधित सामग्री के साथ कथित तौर पर युवतियों को धूम्रपान करते हुए, युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास के प्रचार और अन्य दृश्यों में दिखाया गया है… वहीं, लड़कियों को बाइक पर हथियार चलाते हुए दिखाए जाने जैसी सामग्री पोस्ट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है…

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक एवं सांस्कृतिक माहौल पर इसका असर पड़ सकता है… हिंदू समाज के नागरिकों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और उसमें मौजूद कथित आपत्तिजनक सामग्री की निष्पक्ष जांच की मांग की है… साथ ही कहा है कि जांच में यदि किसी तरह का कानून उल्लंघन या हथियारों के वास्तविक प्रदर्शन अथवा अवैध गतिविधि का तथ्य सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए…
फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button