छात्र प्रदर्शन: डीपी विप्र लॉ कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मारपीट और एनएसएस व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
चेयरमैन से मिलने की मांग पर अड़े छात्र, कॉलेज प्रबंधन ने दिया जल्द मुलाकात का आश्वासन

बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने कॉलेज का घेराव कर दिया। (छात्र प्रदर्शन) प्रदर्शनकारी छात्रों ने करीब एक महीने पहले पास-आउट हो चुके सीनियर छात्र-छात्राओं पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और विवाद करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी बनी हुई है।
कॉलेज प्रबंधन ने दिया जल्द मुलाकात का आश्वासन (छात्र प्रदर्शन)
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि कॉलेज में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। वहीं एनएसएस से जुड़े मामलों को लेकर भी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का आरोप है कि एनएसएस अधिकारी की गैरमौजूदगी में भी छात्रों को परिसर की चाबियां दे दी जाती हैं। ऐसे में एनएसएस परिसर के भीतर छात्र-छात्राएं क्या गतिविधियां कर रहे हैं, इसकी निगरानी नहीं हो पाती।
चेयरमैन से मिलने की मांग पर अड़े छात्र
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज की अन्य समस्याओं को भी सामने रखा और प्रबंधन से जवाब मांगा। छात्र अपनी शिकायतें सीधे कॉलेज के चेयरमैन के सामने रखना चाहते थे। इसको लेकर काफी देर तक छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।
वहीं कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रों को आश्वासन दिया गया कि चेयरमैन कुछ समय बाद कॉलेज पहुंचेंगे और प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। अब देखना होगा कि छात्रों की शिकायतों पर कॉलेज प्रबंधन क्या कार्रवाई करता है।





