अनियमितता के आरोप: मोछ के सरकारी स्कूल में पढ़ाई पर सवाल, शिक्षक पर अनियमितता के आरोप
बच्चों और पालकों की शिकायत के बाद भी शिक्षक को हटाने पर रोक? प्रधान पाठक ने जताई आपत्ति

तखतपुर विकासखंड के मोछ ग्राम पंचायत स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में (अनियमितता के आरोप) शिक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं… यहां पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षक कविलास प्रधान पर विद्यार्थियों ने सही ढंग से पठन-पाठन नहीं कराने के आरोप लगाए हैं… बच्चों का कहना है कि शिक्षक जिस तरह से पढ़ाते हैं, वह उन्हें समझ में नहीं आता… वहीं प्रधान पाठक का दावा है कि बच्चों और पालकों की ओर से शिक्षक के खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है… लेकिन कार्रवाई के बजाय शिक्षक को स्कूल में ही बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा है…
मोछ स्कूल में शिक्षण व्यवस्था पर सवाल (अनियमितता के आरोप)
मोछ गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिकायत ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं… छात्रों का आरोप है कि शिक्षक कविलास प्रधान द्वारा नियमित और प्रभावी तरीके से पढ़ाई नहीं कराई जाती… उनका कहना है कि कक्षा में पढ़ाया गया विषय उन्हें ठीक से समझ नहीं आता… जिसके चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है…
मामले को लेकर स्कूल के प्रधान पाठक शिवशंकर श्रीवास का भी कहना है कि शिक्षक के पठन-पाठन को लेकर बच्चों और पालकों की ओर से कई बार शिकायतें मिली हैं… प्रधान पाठक के मुताबिक इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भी दी जा चुकी है… लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उन पर शिक्षक को स्कूल में ही बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा है…
वहीं स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भी अपनी परेशानी बताई… छात्रा मानसी कश्यप, संध्या साहू और साहिल यादव ने शिक्षक के पढ़ाने के तरीके को लेकर अपनी बात रखी… विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें पढ़ाई समझने में परेशानी होती है…
इधर, शिक्षक कविलास प्रधान का पक्ष भी सामने आया है… उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अपनी बात रखी…, फिलहाल पूरे मामले में बच्चों की शिक्षा और स्कूल की व्यवस्था सबसे अहम सवाल है… शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की जरूरत है… ताकि यदि आरोप सही हैं तो उचित कार्रवाई हो और मोछ गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो… वहीं शिक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी…





