गंभीर आरोप: फैमिली कोर्ट की काउंसलिंग में विवाद, प्रधान आरक्षक संजय जोशी से मारपीट का आरोप
एडीआर भवन में पत्नी पर मारपीट और धमकी का आरोप, दोनों पक्षों की FIR से बढ़ा विवाद

बिलासपुर के एडीआर भवन में फैमिली कोर्ट की काउंसलिंग के दौरान (गंभीर आरोप) पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। 19 अगस्त को सकरी थाना क्षेत्र में सेकंड बटालियन मे पदस्थ आरक्षक संजय जोशी और उनकी पत्नी के बीच चल रहे तलाक और पारिवारिक विवाद की काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। संजय जोशी की शिकायत के मुताबिक वह अपने भाई और बहन के साथ काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे और दस्तावेजों से संबंधित चर्चा कर रहे थे।
दोनों पक्षों की FIR से बढ़ा विवाद (गंभीर आरोप)
इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर उनकी पत्नी ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। संजय जोशी ने चेहरे और पीठ में चोट आने का दावा करते हुए पत्नी पर मारपीट के साथ जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई और बहन के साथ भी कथित रूप से गाली-गलौज की गई। वहीं दूसरे पक्ष ने भी संजय जोशी पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों ओर से FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय जोशी का पक्ष है कि काउंसलिंग जैसे संवेदनशील स्थान पर उनके साथ मारपीट और धमकी की घटना हुई, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के साथ मौके पर मौजूद लोगों के बयान, CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद स्पष्ट होगी….





