गिरोह का खुलासा: चलती बस में झपटमारी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार.

यात्रियों से धक्का-मुक्की कर चेन उड़ाने का आरोप, आरोपियों से 8 हजार रुपये बरामद

बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में चलती बस में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर गहने झपटने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मामले में 7 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 2 अगस्त की बताई जा रही है, जब बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ बिलासपुर से बस के जरिए घर लौट रहे थे। महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं बस में सवार हुईं और भीड़ के बीच गीता प्रधान के साथ धक्का-मुक्की करने लगीं।

यात्रियों से धक्का-मुक्की कर चेन उड़ाने का आरोप (गिरोह का खुलासा)

शनिचरी चौक रतनपुर के पास महिलाओं के उतरने के बाद जब बस खाली हुई और गीता प्रधान को सीट मिली, तब उन्होंने अपने गले में पहनी सोने की चेन गायब देखी..मामले की शिकायत के बाद रतनपुर और बिलासपुर के संबंधित इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध महिलाओं की पहचान कोनकोना, थाना बांगो क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई। इसके बाद टीम ने कोनकोना में घेराबंदी कर अंजली गिरी, लोहारिन बाई, सुनीता गिरी, रामबाई, प्रीति गिरी, शिवानी, देवी गिरी, नरेश गिरी और राम गिरी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने एक साथ बस में सवार होकर महिला से धक्का-मुक्की करने और मौका देखकर गले की चेन चोरी करने की बात बताई।

चेन को 20 हजार रुपये में गिरोह की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी, निवासी रामनगर थाना कुसमी, को देने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि मामले में शामिल बताई जा रही फरार महिला की तलाश जारी है। गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के कुछ सदस्य इससे पहले भी उठाईगिरी और झपटमारी के मामलों में जेल जा चुके हैं। मामले में संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button