निगम की सख्ती: फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, निगम ने कार्रवाई के दिए निर्देश

बारिश में सफाई और पेयजल व्यवस्था पर निगम की सख्ती

बिलासपुर शहर में फुटपाथों पर अतिक्रमण और बारिश के दौरान (निगम की सख्ती) नागरिक सुविधाओं को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के साथ फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने और शहर में सफाई, जल निकासी व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। कमिश्नर ने अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में समय-सीमा और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं.

फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, (निगम की सख्ती)

निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप शहर के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त होने चाहिए और इनका उपयोग केवल पैदल चलने वालों के लिए किया जाना चाहिए। इसके लिए ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने तथा जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग, रस्सी या अन्य उपायों से फुटपाथ को वाहनों से अलग रखने पर जोर दिया गया। बारिश को देखते हुए नाला-नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने और बिना अनुमति निर्माण व अवैध प्लॉटिंग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सुशासन तिहार, कलेक्टर टीएल, जनदर्शन, पीएमओ ई-समाधान, निदान-1100, लोक सेवा गारंटी और सेवा सेतु पोर्टल पर लंबित शिकायतों व आवेदनों की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा निर्माण कार्यों, सांसद-विधायक और प्रभारी मंत्री निधि से स्वीकृत कार्यों, गणेश व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों, न्यायालयीन मामलों और डिजिटल पोर्टलों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि निगम का हर विभाग सीधे नागरिकों से जुड़ा है, इसलिए पारदर्शिता, समय-सीमा और जवाबदेही के साथ काम करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button