फांसी: किराए के मकान में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, सिरगिट्टी के नयापारा में मचा हड़कंप….
अनूपपुर के दंपति की मौत से सनसनी, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा में उस समय हड़कंप मच गया, (फांसी) जब किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर मिले। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक दंपति मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से नयापारा में किराए के मकान में रह रहे थे।
पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका (फांसी)
प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, जिसके चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिरगिट्टी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है……..





