चाकूबाजी: बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला, बाइक सवार आरोपी फरार… गर्दन पर वार से मचा हड़कंप

बूटापारा एनीकट के पास टहलने निकले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को मारा चाकू,

शहर में चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। (चाकूबाजी) तोरवा थाना क्षेत्र के बूटापारा एनीकट के पास मंगलवार सुबह टहलने निकले 65 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बुजुर्ग की गर्दन पर चाकू से वार किया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कन्हैया लाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती (चाकूबाजी)

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना देवरीखुर्द एनीकट के पास हुई है। इसी क्षेत्र में हत्या की एक अन्य वारदात के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि फरार आरोपियों ने ही बुजुर्ग पर भी हमला किया होगा, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं एक बच्चे पर भी चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है, लेकिन इसकी भी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और मामले को लेकर जांच की जा रही है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button