स्टंटबाजी: चलती बाइक की सीट पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, कोटा क्षेत्र का बताया जा रहा मामला

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रही स्टंटबाजी,

बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में (स्टंटबाजी) सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई के बावजूद बाइक से खतरनाक स्टंट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक बाइक पर सवार होकर सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इनमें एक युवक बाइक की सीट पर खड़े होकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि इस दौरान बाइक की रफ्तार और संतुलन के साथ किए जा रहे करतब से गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ है।

 बाइक पर युवकों के जानलेवा करतब का वीडियो सामने आया (स्टंटबाजी)

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोटा क्षेत्र का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। सड़क पर इस तरह स्टंट करना न केवल खुद बाइक सवारों के लिए खतरा है, बल्कि आसपास से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है। खास बात यह है कि यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर खतरनाक स्टंट के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवा इस तरह के जोखिम भरे करतब करते दिखाई दे रहे हैं।

अब पुलिस वायरल वीडियो की वास्तविक लोकेशन, उसमें दिखाई दे रहे युवकों और बाइक की पहचान के आधार पर आगे की कार्रवाई की दिशा में जांच कर रही है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो स्टंट करने वालों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि कार्रवाई के बावजूद सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी आखिर कब पूरी तरह रुकेगी……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button