आपदा तैयारी: बारिश को लेकर बिलासपुर प्रशासन अलर्ट मोड पर…

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने जारी की चेतावनी

बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।(आपदा तैयारी) संभावित बाढ़, जलभराव और बारिश से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि बारिश के दौरान नागरिक छोटे पुल-पुलियों, तेज बहाव वाले नालों, झरनों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने जारी की चेतावनी (आपदा तैयारी)

ऐसे संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है ताकि समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके और किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।जिन क्षेत्रों में पहले बाढ़ या जलभराव की स्थिति बन चुकी है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से शिफ्ट करने की भी तैयारी की गई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पिछले कई वर्षों में जिले में बड़े स्तर पर विस्थापन की नौबत नहीं आई है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर पूरी तैयारी रखी गई है और लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button