बिलासपुर मासूम से गैंगरेप मामला : किशोर न्याय बोर्ड का बड़ा फैसला, दो किशोरों को 3-3 साल के लिए भेजा बाल सम्प्रेषण गृह
मार्च 2024 में कोनी थाना क्षेत्र में हुई थी हृदयविदारक वारदात

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में मार्च 2024 में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ (बिलासपुर मासूम से गैंगरेप मामला) हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। बोर्ड ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों आरोपी किशोरों को दोषी करार दिया है।
साक्ष्यों के आधार पर सुनाया गया फैसला (बिलासपुर मासूम से गैंगरेप मामला)
पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत चली इस कानूनी प्रक्रिया में, पुख्ता साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को आधार बनाते हुए बोर्ड ने दोनों किशोरों को 3-3 साल के लिए बाल सम्प्रेषण गृह (जुवेनाइल होम) भेजने का आदेश दिया है। इस जघन्य घटना ने उस समय पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था, और अब न्याय बोर्ड के इस फैसले ने मामले में कानूनी कार्रवाई को एक निर्णायक मोड़ दिया है.





