जयंती पर श्रद्धांजलि: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि
भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संकल्प

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् और स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री (जयंती पर श्रद्धांजलि) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराना बस स्टैंड चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संकल्प (जयंती पर श्रद्धांजलि)
सभी ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रवादी विचारों पर चलने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। वे मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। वर्ष 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए उनका संघर्ष और बलिदान देश के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, स्वाभिमान और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उनकी प्रेरणा आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश देती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।





