अपराधी गिरफ्तार: साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड, म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार….
बैंक खातों के दुरुपयोग का मामला,रायपुर से फरार आरोपियों की हुई धर-पकड़, पुलिस की कार्रवाई जारी......

म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले (अपराधी गिरफ्तार) एक गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर मामले के दो अन्य फरार आरोपियों को रायपुर से हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 29 वर्षीय अमीर उर्फ अमीरुद्दीन और 24 वर्षीय मोहम्मद अल्मास गाजी शामिल हैं।
रायपुर से फरार आरोपियों की हुई धर-पकड़, पुलिस की कार्रवाई जारी (अपराधी गिरफ्तार)
पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि ये आरोपी कमीशन के प्रलोभन में आकर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आम जनता को पुनः सतर्क किया जाता है कि वे अपने बैंक खाते किसी भी अनजान व्यक्ति को प्रलोभन में आकर न दें, अन्यथा वे भी गंभीर कानूनी कार्यवाही और साइबर अपराध के दायरे में आ सकते हैं





