ज़मीन फर्जीवाडा: चांटीडीह निवासी ने लगाया ज़मीन की रकबा और रिकॉर्ड में हेराफेरी कर प्लॉटिंग करने का आरोप…

जनदर्शन में कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग...

बिलासपुर में एक बार फिर ज़मीन से जुड़ा विवाद सामने आया है। (ज़मीन फर्जीवाडा) चांटीडीह निवासी विष्णु प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी ज़मीन का रिकॉर्ड बदलकर और सड़क के लिए छोड़ी गई भूमि को भी शामिल कर प्लॉटिंग कर दी गई। पीड़ित का कहना है कि 0.70 एकड़ भूमि को 0.77 एकड़ बताकर अलग-अलग लोगों को बेचा गया, जिससे उनकी ज़मीन का रकबा भी प्रभावित हुआ।

कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग (ज़मीन फर्जीवाडा)

उन्होंने इस मामले में कई बार जनदर्शन और राजस्व अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। अब पीड़ित ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button