कोचिंग लाज सील: सुरक्षा मानकों में चूक पर कोचिंग और लॉज पर चला सील का डंडा
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 10 संस्थानों की जांच के बाद 4 को किया गया सील....

बिलासपुर में प्रशासन द्वारा (कोचिंग लाज सील) शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटर्स और हॉस्टल-लॉज के खिलाफ सुरक्षा मानकों को लेकर एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए कुल 10 संस्थानों की बारीकी से जांच की, जिसमें कई संस्थानों द्वारा अग्नि सुरक्षा और अन्य जरूरी नियमों की घोर अनदेखी पाई गई।
10 संस्थानों की जांच के बाद 4 को किया गया सील. (कोचिंग लाज सील)
जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ‘शिवाय लाइब्रेरी’, ‘भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट’, ‘रॉयल रामा लॉज’ और ‘अशोका इन लॉज’ को सील कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से स्पष्ट हो रहा है कि छात्रों और निवासियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी.





