पुलिस के घर चोरी: रायपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के बिलासपुर स्थित घर में 20 लाख की चोरी, 10 ताले तोड़कर वारदात
रिश्तेदारी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने सोना-चांदी और नकदी पर किया हाथ साफ

बिलासपुर के आमसी बायपास क्षेत्र में (पुलिस के घर चोरी) रायपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जे.पी. साहू के सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के करीब 10 ताले तोड़कर लगभग 12 तोला सोना-चांदी और अलमारी में रखे एक लाख रुपये नकद सहित करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था।
रिश्तेदारी में गया था परिवार (पुलिस के घर चोरी)
वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।





