Triple Talaq Case: फैमिली कोर्ट के बाहर सरेआम पत्नी को कहा ‘तीन तलाक’, आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज…..
कोर्ट परिसर में महिला को घेरा: भरण-पोषण और दहेज प्रताड़ना की सुनवाई के दौरान दी जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुटुंब न्यायालय (फैमिली कोर्ट) परिसर के बाहर एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को सरेआम (Triple Talaq Case) तीन बार “तलाक” कहकर वैवाहिक संबंध खत्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़ित महिला की शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दहेज प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके में रह रही थी। महिला ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।
भरण-पोषण और दहेज प्रताड़ना की सुनवाई के दौरान दी जान से मारने की धमकी (Triple Talaq Case)
इसी मामले की सुनवाई के दौरान जब महिला दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने कोर्ट परिसर से बाहर आई, तो आरोपी पति ने उसे घेर लिया। पति ने परिवार को कोर्ट में घसीटने का आरोप लगाते हुए महिला के साथ गाली-गलौज की और सरेआम तीन तलाक दे दिया, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है…….





