Assault in Broad Daylight: गर्लफ्रेंड से बात करने का आरोप देवनंदन नगर में 12वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में…
कंचन विहार गेट के पास सरेराह मुक्के और कड़े से की पिटाई,

बिलासपुर के देवनंदन नगर क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा के छात्र के साथ सरेराह बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है, (Assault in Broad Daylight) जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। घटना 14 मई 2026 की दोपहर करीब 12 बजे की है, जब पीड़ित छात्र कॉम्प्लेक्स स्थित धोबी की दुकान पर कपड़े देकर वापस लौट रहा था। वह मेन रोड किनारे कंचन विहार गेट के पास स्थित एक पान दुकान से पानी की बोतल खरीद रहा था, तभी वहां पहले से मौजूद दो नाबालिकों ने उसे रोक लिया।
मोबाइल भी गायब; पुलिस ने आरोपियों को भेजा बाल संप्रेक्षण गृह (Assault in Broad Daylight)
आरोपियों ने पीड़ित पर अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत करने का आरोप लगाते हुए कहा, “तुम्हें उससे दूर रहने बोला था ना।” इतना कहते हुए गंदी-गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर टूट पड़े। आरोपियों ने छात्र को दोनों हाथों, मुक्कों, हाथ में पहने कड़े और गाड़ी की चाबी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले में पीड़ित के सिर, दाहिने कान, दोनों घुटनों और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।
मारपीट के दौरान ही पीड़ित का मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया। मौके पर मौजूद अभिषेक चौबे नामक युवक ने बीच-बचाव कर छात्र की जान बचाई। इसके बाद लहूलुहान हालत में घर पहुंचे पीड़ित ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां के साथ थाने पहुंचकर उसने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को हिरासत में ले लिया और उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है……





