Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Fraud Worth Crores: निवेश के नाम पर जमीन कारोबारी से 3.32 करोड़ हड़पे, पिता-पुत्र पर FIR दर्ज.

मुनाफे का झांसा देकर फंसाया,मनिहारी व्यापार में पार्टनर बनाने का लालच दिया,

बिलासपुर से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Fraud Worth Crores) जहाँ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। शहर के एक जमीन कारोबारी और उनके दोस्तों को व्यापार में भारी मुनाफे का लालच देकर जालसाजों ने अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने इतनी सफाई से इस वारदात को अंजाम दिया कि पीड़ित को भनक तक नहीं लगी। जब मुनाफे की जगह धमकियां मिलने लगीं, तब जाकर इस बड़े खेल का खुलासा हुआ। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में कि कैसे विश्वास की आड़ में 3 करोड़ से अधिक की रकम डकार ली गई..

पैसे मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी.. (Fraud Worth Crores)

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विनोबा नगर से धोखाधड़ी की यह बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, जमीन कारोबारी विजय कुमार गुप्ता की मुलाकात साल 2023 में तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी से हुई थी। धीरे-धीरे बढ़ी इसी जान-पहचान का फायदा उठाते हुए अशोक और उसके बेटे मोहित गिडवानी ने ठगी का जाल बुना।

उन्होंने विजय गुप्ता और उनके दोस्त रमेश कुमार अग्रवाल को अपने मनिहारी व्यवसाय में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का सब्जबाग दिखाया। आरोपियों के झांसे में आकर विजय गुप्ता ने न केवल अपनी जमा पूंजी, बल्कि अपने परिजनों और मित्रों के माध्यम से भी बड़ी रकम जुटाई। बताया जा रहा है कि किस्तों में कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपये आरोपियों के हवाले कर दिए गए। ठगी की इस पूरी योजना के तहत बड़ी राशि आरटीजीएस और बैंक चेक के माध्यम से ‘भावेश ट्रेडर्स’ और ‘गणेश किचन नावेल्टी’ जैसी फर्मों के खातों में ट्रांसफर कराई गई थी….

निवेश के वक्त आरोपियों ने यह भरोसा दिलाया था कि हर तीन महीने में मुनाफे की राशि का नियमित भुगतान किया जाएगा। लेकिन समय बीतने के साथ ही उनकी नीयत डगमगाने लगी। जब लंबे समय तक विजय गुप्ता को न तो मुनाफा मिला और न ही कोई हिसाब, तो उन्होंने अपनी मूल रकम वापस मांगनी शुरू की। पैसे वापस मांगने पर आरोपी अपने असली रूप में आ गए और पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

मामले की शिकायत मिलने पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। एसएसपी ने पुष्टि की है कि सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ विधिवत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन फर्जी फर्मों और आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई