16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण

चुनाव आयोग ने गुरुवार को वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया। इस चरण में दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक समेत देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट की जांच और अपडेट का काम किया जाएगा। दिल्ली में अंतिम वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस अभियान के दौरान करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे। उनके साथ राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी मौजूद रहेंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

आयोग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिलहाल यह प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। इन इलाकों में मौसम और जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए बाद में कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से हर पोलिंग बूथ पर अपने बीएलए नियुक्त करने की अपील की है, ताकि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

तीसरे चरण में दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दमन-दीव और दादर एवं नगर हवेली शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई