Free Medical Camp: बिलासपुर में 6 मई को सिकल सेल व थैलेसीमिया मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर

HLA टेस्ट और विशेषज्ञ परामर्श सहित महंगी जांचें भी होंगी मुफ्त

बिलासपुर में सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों के लिए (Free Medical Camp) 6 मई को उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर वेयरहाउस रोड स्थित अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन की जानकारी डॉ. राकेश साहू, डॉ. अभिनव साहू, डॉ. पी.आर. चौधरी और डॉ. अशोक मेहता ने दी। शिविर में मरीजों की मुफ्त जांच के साथ विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

HLA टेस्ट और विशेषज्ञ परामर्श सहित महंगी जांचें भी होंगी मुफ्त (Free Medical Camp)

विशेष बात यह है कि मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए महंगी HLA टाइपिंग जांच भी निःशुल्क की जाएगी, जिसकी कीमत सामान्यतः 12 से 15 हजार रुपये होती है। साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) से जुड़ी जानकारी अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे। वरिष्ठ हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गौरव खारिया अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। डॉक्टरों के अनुसार थैलेसीमिया मेजर का इलाज अपोलो दिल्ली में मुफ्त संभव है, जबकि सिकल सेल मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत 18 से 20 लाख रुपये तक सहायता मिल सकती है। आयोजकों ने लोगों से शिविर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button