रायपुर में जल संकट पर बवाल: निगम जोन-8 कार्यालय का घेराव, कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने रायपुर नगर निगम के जोन-8 कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन गुढ़ियारी, अशोक नगर और बजरंग चौक समेत कई इलाकों में लंबे समय से बनी पानी की समस्या को लेकर किया गया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन लोगों की मूलभूत जरूरत को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से पानी का टैक्स तो वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19, दुर्गा चौक, बड़ा अशोक नगर और आसपास की बस्तियों में हालात गंभीर हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। अधिकांश बोरिंग खराब हो चुके हैं और टैंकर सप्लाई भी पर्याप्त नहीं है।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि पानी की कमी का सीधा असर लोगों के रोजगार पर पड़ रहा है। लोगों को दिनभर पानी के इंतजार में समय बिताना पड़ता है, जिससे वे काम पर नहीं जा पा रहे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं। टैंकर समय पर नहीं आते और अगर आते भी हैं, तो सभी तक पानी नहीं पहुंच पाता। इससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई