NSUI Protest: गैस किल्लत और महंगाई पर भड़का युवक कांग्रेस-NSUI, नाली से गैस बनाकर चाय बनाने की कोशिश

एलपीजी की कमी और बढ़े दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

एलपीजी गैस की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शहर में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। (NSUI Protest) गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर इन दिनों लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू गैस की आपूर्ति किसी तरह जारी है, लेकिन कमर्शियल गैस की कमी का असर होटल और ढाबा व्यवसाय पर साफ नजर आने लगा है। कई छोटे होटल संचालकों ने गैस नहीं मिलने के कारण अस्थायी रूप से दुकानें बंद कर दी हैं।

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल  (NSUI Protest)

इसी मुद्दे को लेकर रविवार को सरकंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर स्थित कपिल नगर में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गैस पाइप को नाली में डालकर गैस जलाने और उसी पर चाय बनाने की प्रतीकात्मक कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस की कमी के बावजूद सिलेंडर के दाम करीब 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने जल्द समस्या समाधान की मांग की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई