Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Brilliant School Controversy: सीबीएसई के नाम पर पढ़ाई? मान्यता विवाद पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का घेराव

सीबीएसई बताकर एडमिशन, अब CG बोर्ड की परीक्षा ब्रिलिएंट स्कूल पर भड़का गुस्सा

बिलासपुर में एक नामी निजी स्कूल की मान्यता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। (Brilliant School Controversy) शिक्षा विभाग की लापरवाही के बीच ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पर सीबीएसई पैटर्न के नाम पर अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप लगा है।दरअसल बिलासपुर में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की तीन शाखाएं संचालित हो रही हैं। इनमें से व्यापार विहार स्थित शाखा में आज उस वक्त हंगामा मच गया, जब बड़ी संख्या में अभिभावक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

एडमिशन सीबीएसई के नाम पर, परीक्षा CG बोर्ड की,ब्रिलिएंट स्कूल विवाद गरमाया (Brilliant School Controversy)

अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चे कई वर्षों से इस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और स्कूल प्रबंधन लगातार इसे सीबीएसई पैटर्न का स्कूल बताकर प्रवेश दिलाता रहा। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा फिर से शुरू किए जाने के बादमामला खुलकर सामने आया।जब स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को सीजीबीएसई की पांचवीं बोर्ड परीक्षा दिलाने की बात कही, तब अभिभावकों को पता चला कि स्कूल की मान्यता और बोर्ड को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

इसके बादअभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन से शिकायत की। इसी मुद्दे को लेकर आज एबीवीपी के नेतृत्व में अभिभावकों ने व्यापार विहार स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का घेराव किया।प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई