Forest Department Shamed: बिलासपुर वन मंडल में महिलाकर्मी का अपमान,वनरक्षको भूपेंद्र डहरिया और बसंत महिलांगे पर लगा अभद्रता करने का गंभीर आरोप
डीएफओ ने बैठाई जांच""वर्दी पर 'अपशब्दों' के दाग.

बिलासपुर वन मंडल में अनुशासन और मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। (Forest Department Shamed) यहाँ पदस्थ एक महिला वनकर्मी ने अपने ही विभाग के दो सहयोगियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उनके खिलाफ अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत के बाद विभाग ने आंतरिक जांच कमेटी (ICC) को मामला सौंप दिया है।


महिला वनरक्षक से बदसलूकी पर मचा बवाल, (Forest Department Shamed)
मामला अनुसंधान, विकास एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर का है। यहाँ पदस्थ एक महिला वनरक्षक ने विभाग के ही दो वनरक्षकों—बसंत महिलांगे और भूपेंद्र डहरिया—पर मानसिक प्रताड़ना और चरित्र हनन का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 4 मार्च की है, जब महिला कर्मचारी के फोन पर आए एक मिस्ड कॉल के बाद वॉइसमेल में आरोपियों की बातचीत रिकॉर्ड हो गई।
आरोप है कि इस रिकॉर्डिंग में दोनों वनरक्षक महिला और उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस घटना से आहत होकर महिला कर्मी ने न केवल विभागीय कार्रवाई की मांग की है, बल्कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की अनुमति भी मांगी है….
आरोपी वनरक्षकों पर गिर सकती है गाज
डीएफओ नीरज ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच इंटरनल कंप्लेंट कमेटी कर रही है। महिला द्वारा सौंपे गए वॉइस रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। वन विभाग ने साफ कर दिया है कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों का सम्मान सर्वोपरि है और दोष सिद्ध होने पर आरोपी वनरक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी जैसी कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है……..





