The car overturned into a ditch: मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढे में पलटी अनियंत्रित कार, नशे में धुत चालक की बची जान
रिटायर्ड कर्मचारी की कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी

बिलासपुर के मोपका चौक के पास (The car overturned into a ditch) सड़क किनारे बना एक खतरनाक गड्ढा शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक और बड़े हादसे का कारण बन गया, जहाँ ब्रिटलैंड स्कूल के सामने रहने वाले 62 वर्षीय SECL के रिटायर्ड कर्मचारी रामकेश यादव की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अपनी सियाज कार क्रमांक CG 10 AN 6083 में सवार होकर मोपका से बिजौर स्कूल स्थित अपने घर जा रहे रामकेश यादव अचानक सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरे, जिससे कार पूरी तरह पलट गई और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने सुरक्षित निकाला (The car overturned into a ditch)
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जिसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को गड्ढे से बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यह गड्ढा लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहा है और कई शिकायतों के बावजूद इसे भरा नहीं गया है, जिससे आए दिन यहां वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं





