Raids on famous hotels: केक वॉकर और जय श्री राम खोवा समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल, प्रशासन सख्त
जांच में 2 सैंपल 'अनसेफ' मिलने से हड़कंप

होली पर्व के मद्देनजर बिलासपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। (Raids on famous hotels) विभाग द्वारा की गई हालिया जांच में मिलावटखोरी का एक बड़ा और डरावना सच सामने आया है, जहां कुल 9 संस्थानों के खाद्य नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें से ‘केक वॉकर’ का केक और ‘जय श्री राम खोवा’ के उत्पाद स्वास्थ्य के लिए ‘अनसेफ’ पाए गए हैं, जिसका सीधा अर्थ है कि इनका सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।
बिलासपुर के नामी होटलों और ढाबों में परोसा जा रहा अमानक खाना, (Raids on famous hotels)
कार्रवाई की आंच शहर के कई नामी ठिकानों तक पहुँची है, जिसमें रॉयल स्वीट्स, औरा होटल और ग्लोरी ढाबा जैसे प्रतिष्ठित नाम भी शामिल हैं। इन संस्थानों के खाद्य पदार्थ भी मानकों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें ‘अमानक’ घोषित किया गया है। विभाग ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए ग्लोरी ढाबा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका है। होली से ठीक पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई ने मिलावटखोरों के बीच हड़कंप मचा दिया है……





