Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Swearing-in ceremony: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिली नई ऊर्जा, बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण संपन्न.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ;

बिलासपुर न्यायधानी के पत्रकारिता जगत में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ा, (Swearing-in ceremony) जब प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी और प्रेस क्लब के भविष्य को लेकर बड़ी घोषणाओं के बीच, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख दिग्गजों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी विशिष्ट बना दिया……

Swearing-in ceremony

पत्रकार कॉलोनी हेतु 8 करोड़ की सौगात, (Swearing-in ceremony)

समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपनी शुभकामनाओं के साथ पत्रकारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब का इतिहास गौरवशाली रहा है और यहाँ के पत्रकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। श्री साव ने पत्रकारिता को एक बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी बताते हुए निष्पक्षता पर जोर दिया।

इसी क्रम में उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प का कार्य भी तेजी से जारी है। उन्होंने सुझाव दिया कि नए पत्रकारों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे भविष्य की पत्रकारिता और अधिक सशक्त हो सके….

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रेस को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि बिलासपुर के विकास और जनहित के मुद्दों को उठाने में यहाँ के पत्रकारों की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है। वहीं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर में रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे बड़े संघर्षों में प्रेस क्लब के योगदान को याद किया।

समारोह में महापौर पूजा विधानी और नगर निगम सभापति विनोद सोनी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने अपनी टीम के संकल्पों को साझा किया, जिसमें उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सह-सचिव हरिशंकर गंगवानी और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव ने सामूहिक रूप से बिलासपुर के हितों की रक्षा और पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई