Mysteriously disappeared: बिलासपुर में तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता
मायके जाने निकली थी विवाहिता, पांडातराई से बिलासपुर के सफर के बीच बंद हुआ मोबाइल

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, (Mysteriously disappeared) जहां एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला पांडातराई से अपने बच्चों को साथ लेकर मायके जाने के लिए बिलासपुर के लिए निकली थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची। सफर के दौरान अचानक महिला का मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद से परिजनों का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, (Mysteriously disappeared)
अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने हर संभावित जगह पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अंततः सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक साथ चार लोगों के गायब होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके……





