टावर पर चढ़ी महिला: 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मौके पर मचा हड़कंप

महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ

तखतपुर के पुराना बस स्टैंड इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, (टावर पर चढ़ी महिला) जब एक महिला अचानक करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button