निरिक्षण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
15 दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश, 12 रूट पर चलेंगी 50 वातानुकूलित ई-बसें

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम ई-बस सेवा के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। (निरिक्षण) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर प्रवास के दौरान सकरी और कोनी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी कमियां 15 दिनों के भीतर दूर करने के निर्देश दिए।
12 रूट पर चलेंगी 50 वातानुकूलित ई-बसें (निरिक्षण)
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने सकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 261 आवासों का निरीक्षण किया। करीब 11 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार इन आवासों में टाइल्स और फिनिशिंग का काम अधूरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा करने के साथ बाउंड्रीवाल, साफ-सफाई, सामुदायिक भवन, बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने कोनी स्थित सिटी बस डिपो में पीएम ई-बस सेवा के तहत बन रहे टर्मिनल कॉम्प्लेक्स, सब-स्टेशन और चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। बिलासपुर के लिए 50 वातानुकूलित ई-बसें स्वीकृत हैं, जिनका संचालन शहर के 12 प्रमुख मार्गों पर किया जाएगा। इनमें 35 बसें 9 मीटर और 15 बसें 7 मीटर की होंगी। ई-बस परियोजना के लिए करीब 11 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत हैं। वर्तमान में सिविल अधोसंरचना का करीब 70 प्रतिशत और सब-स्टेशन का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बस स्टॉप पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को बसों के समय और रूट की जानकारी आसानी से मिल सके।





