कांग्रेस कान्फ्रेंस: बिलासपुर में INDIA गठबंधन का बड़ा ऐलान,

8 अक्टूबर को निकलेगा मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस भवन में बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। प्रेसवार्ता में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपनी बात रखी।

बिलासपुर में INDIA गठबंधन का बड़ा ऐलान, (कांग्रेस कान्फ्रेंस)

प्रेसवार्ता के दौरान INDIA गठबंधन ने ऐलान किया कि 8 अक्टूबर को बिलासपुर में मार्च निकाला जाएगा। गठबंधन नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही। नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

SIR की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर नए मतदाताओं को जोड़ने वैध मतदाताओं के नाम हटाने और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करने जैसी प्रक्रियाएं चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती हैं। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

गठबंधन नेताओं ने दावा किया कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, प्रेसवार्ता में लगाए गए ये आरोप विपक्षी दलों के दावे हैं।

गठबंधन ने कहा कि 8 अक्टूबर का मार्च मतदाता अधिकार, वोट की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता के मुद्दे पर केंद्रित रहेगा और मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button